WWE SmackDown में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट: ड्राफ्ट के बाद ब्लू ब्रांड में हुए बहुत बड़े बदलाव

रोमन रेंस के खिलाफ WWE Crown Jewel 2021 में धोखे से मिली हार के बाद ब्रॉक लैसनर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

स्पोर्टस न्यूज डेस्क, जयपुर।। WWE स्मैकडाउन ब्रांड WWE का एक अहम हिस्सा है। WWE सालों से इस शो का आयोजन कर रहा है। इस शो में काम करते हुए कई सारे WWE सुपरस्टार्स को जबरदस्त सफलता मिली है। इस शो की शुरुआत WWE ने 1999 में की थी। बाद में WWE ने ड्राफ्ट की शुरुआत की। इससे SmackDown का कद बढ़ गया। mackDown को Raw जैसे बड़े टेलीविजन शो की तरह दर्जा दिया जाने लगा। SmackDown ब्रांड की वजह से एजे स्टाइल्स, जॉन सीना, कर्ट एंगल, रे मिस्टीरियो, ब्रॉक लैसनर, एडी गुरेरो और बतिस्ता जैसे सुपरस्टार्स को WWE में जबरदस्त सफलता हासिल करने में मदद मिली। SmackDown रोस्टर में समय-समय पर बदलाव देखने को मिले हैं।


इस समय SmackDown रोस्टर में कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। इस ब्रांड में मेंस और विमेंस डिवीजन के अलावा टैग टीम डिवीजन भी मौजूद है। हाल ही में ड्राफ्ट का आयोजन हुआ है और रोस्टर में थोड़े बदलाव आए हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के वर्तमान रोस्टर में मौजूद सभी सुपरस्टार्स के नामों पर नजर डालने वाले हैं।

SmackDown के चैंपियंस
WWE यूनिवर्सल चैंपियन: रोमन रेंस

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन: बैकी लिंच

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन: किंग नाकामुरा

WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस: द उसोज़

WWE SmackDown में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की पूरी लिस्टWWE SmackDown में मौजूद सभी मेंस सुपरस्टार्स रोमन रेंस (पॉल हेमन के साथ), सिजेरो, ड्रू गुलक, ड्रू मैकइंटायर, हैप्पी कॉर्बिन, जैफ हार्डी, जिंदर महल, मेस, मंसूर, मुस्तफा अली, रिकोशे, रिज हॉलैंड, सैमी जेन, शैंकी, शेमस, शिंस्के नाकामुरा, रिक बूग्स। WWE SmackDown में मौजूद सभी विमेंस सुपरस्टार्स आलिया, बेली, शार्लेट फ्लेयर, नेओमी, नटालिया, साशा बैंक्स, शायना बैजलर, शॉट्जी, जाया ली और टोनी स्टॉर्म। WWE SmackDown में मौजूद सभी टैग टीम जोड़ियां हिट रौ (एशांटे एडोनिस, ईशा स्कॉट, टॉप डोला और बी-फैब), एंजल गार्जा-हम्बर्टो कारिलो, वाइकिंग रेडर्स (एरिक और ईवार), द न्यू डे (जेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन), द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो)  WWE SmackDown की कमेंट्री टीम माइकल कोल और पैट मैकअफी  SmackDown का रोस्टर ड्राफ्ट के बाद भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। उम्मीद है कि ज्यादातर सुपरस्टार्स को आगे आने और जबरदस्त प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा।

Post a Comment

From around the web