Equestrian (Equestrian) : हरियाणा पुलिस, भारतीय नौसेना ने जीते स्वर्ण

Equestrian (Equestrian) : हरियाणा पुलिस, भारतीय नौसेना ने जीते स्वर्ण

हरियाणा पुलिस और भारतीय नौसेना ने यहां राष्ट्रीय इक्वेस्टेरियन (घुड़सवारी) टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में क्रमश: इंडियन फाइल और पेयर्ड टेंट पेगिग इवेंट में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इंडियन फाइनल इवेंट में हरियाणा पुलिस के नोर्मल सिंह, सत्या नराएन, जसवीर सिंह और जोगिंदर ने 38.5 का स्कोर कर स्वर्ण जीता जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जसविंदर सिंह, जीतेंद्र सिंह, नवीन कुमार और अमित छेत्री ने 35.5 का स्कोर कर रजत जीता।

पेयर्ड टेंट पोगिंग में भारतीय नौसेना के अंकित कुमार और शिवम ने 12 का स्कोर कर स्वर्ण जीता जबकि वेस्टर्न कमांड के सुरेंद्र और गौतम अटा ने आठ का स्कोर कर रजत जीता।

नयूज स्त्रोत आईएएनएस

Post a Comment

Tags

From around the web