अफगानिस्तान के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सिखना चाहते हैं ये चीज़

अफगानिस्तान के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सिखना चाहते हैं ये चीज़

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता उनके खेल से ज्यादा उनके व्यवहार और नेतृत्वकर्ता कौशल की वजह से है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कैप्टन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। और उनकी किस चीज को चुराना चाहेंगे। अफगानिस्तान की टेस्ट और वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी एक क्रिकेट वेबसाइट से ऑनलाइन बातचीत के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को इस दौर के सबसे बेहतरीन टीम के रूप में बता रहे थे।

इस बातचीत के दौरान वह अपने टीम अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के भी कई खुलासे किए। जैसे अफसर जजाई उनकी टीम का ऐसा खिलाड़ी है, जो सबसे ज्यादा खुद को गूगल सर्च करता रहता है। और मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सबसे सुस्त खिलाड़ी है।

अफगानिस्तान के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सिखना चाहते हैं ये चीज़

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मछली उन्हें इतनी स्वादिष्ट लगती है कि वह उनके बगैर जिंदा भी नहीं रह सकते है। साथ ही शाहिदी ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को अपनी प्रेरणा बताते है। उनकी ऑल टाइम फेवरिट मूवी आमिर खान फेम दंगल है। इसी बातचीत के दौरान वह बताते हैं कि वह महेंद्र सिंह धोनी के धैर्य को चुराना चाहते हैं जिस धैर्य ने महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की इस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

Post a Comment

From around the web