टी20 वर्ल्ड कप 2021: धनश्री वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग #LiveTheGame में किया जबरदस्त डांस, देखिए Video

 टी20 वर्ल्ड कप 2021: धनश्री वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग #LiveTheGame में किया जबरदस्त डांस, देखिए Video

 यूएई और ओमान में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 5 साल के बाद किया जा रहा है। आखिरी बार टी20 फॉर्मेट का ये सबसे बड़ा टूर्नामेंट साल 2016 में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनी थी।फैंस के बीच टी20 वर्ल्ड कप का उत्साह बढ़ाने के लिए आईसीसी ने बुधवार को टूर्नामेंट का थीम सॉग भी लॉन्च कर दिया। इस गाने का नाम #LiveTheGame है। गाना लॉन्च होने के कुछ घंटों बाद ही मशहूर कोरियोग्राफर और इंस्टाग्राम स्टार धनश्री वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग में डांस किया है। क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के साथ जुड़ने के आह्वान के साथ धनश्री ने उन्हें कुछ शानदार मूव्स भी दिए, जिसे दर्शक मैच में जश्न मनाने के दौरान अपना सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत में होने जा रही थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है। जहां इसकी मेजबानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) मिलकर कर रहे हैं।

 टी20 वर्ल्ड कप 2021: धनश्री वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग #LiveTheGame में किया जबरदस्त डांस, देखिए Video

चैंपियनशिप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी, जिसका फाइनल मैच 14 नवंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1440956661930266630

टी20 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम: 

पहला चरण

17 अक्टूबर: ओमान बनाम पीएनजी, मस्कट

बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, मस्कट

18 अक्टूबर: आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी

श्रीलंका बनाम नामीबिया, अबू धाबी

19 अक्टूबर: स्कॉटलैंड बनाम पीएनजी, मस्कट

ओमान बनाम बांग्लादेश, मस्कट

20 अक्टूबर: नामीबिया बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी

श्रीलंका बनाम आयरलैंड, अबू धाबी

21 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पीएनजी

ओमान बनाम स्कॉटलैंड, मस्कट
22 अक्टूबर: नामीबिया बनाम आयरलैंड, शारजाह

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, शारजाह

सुपर 12 के मुकाबले: (T20 World Cup Schedule)

23 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, अबू धाबी

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, दुबई

24 अक्टूबर: ए वन बनाम बी टू, शारजाह

भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

25 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बी वन, शारजाह

26 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह

27 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बी टू, अबू धाबी

बी वन बनाम ए टू, अबू धाबी

28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम ए वन, दुबई

29 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम बी टू, शारजाह

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, दुबई

30 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम ए वन, शारजाह

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दुबई

31 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम ए टू, अबू धाबी

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

एक नवंबर: इंग्लैंड बनाम ए वन, शारजाह

दो नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बी टू, अबू धाबी

पाकिस्तान बनाम ए टू, अबू धाबी

तीन नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम बी वन, दुबई

भारत बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी

चार नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बी टू, दुबई

वेस्ट इंडीज बनाम ए वन, अबू धाबी

पांच नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम ए टू, शारजाह

भारत बनाम बी वन, दुबई

छह नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, अबू धाबी

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह

सात नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी

पाकिस्तान बनाम बी वन, शारजाह

आठ नवंबर: भारत बनाम ए टू, दुबई

नॉकआउट चरण- 

10 नवंबर: पहला सेमीफाइनल (ए वन बनाम बी टू)

11 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल (बी टू बनाम ए वन)

14 नवंबर: फाइनल, दुबई

Post a Comment

From around the web