प्रिया सरोज संग शादी के बंधन में बंधने वाले है रिंकू सिंह, जानिए कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात?

s

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अक्सर अपने शानदार छक्कों और प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही समाजवादी पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। इस साल फरवरी में खबर आई कि उनका रिश्ता तय हो गया है और उनकी सगाई और रोका सेरेमनी भी हो चुकी है। अब खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिंकू और प्रिया की मुलाकात कैसे हुई और उनका रिश्ता कैसे आगे बढ़ा? आइये जानते हैं इसकी पूरी कहानी।

रिंकू और प्रिया की मुलाकात कैसे हुई?
रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। वर्तमान में वह एक उभरते हुए सितारे हैं, लेकिन कम समय में ही उन्होंने शोहरत के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाया है। वहीं, प्रिया सरोज देश की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत सीट से विधायक हैं। इसका मतलब यह है कि रिंकू और प्रिया की दुनिया अलग-अलग है। ऐसे में सवाल उठता है कि राजनीति और क्रिकेट के बीच यह संबंध कैसे बना? प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने अपनी बेटी और रिंकू के बीच मुलाकात का खुलासा किया।

s

उन्होंने बताया कि प्रिया की एक सहेली ने उनका परिचय रिंकू से कराया था। दरअसल, प्रिया की सहेली के पिता पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्हें रिंकू जानता था और उनके घर आना-जाना भी करता था। उनके माध्यम से ही रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बात प्यार में बदल गई। दोनों लगभग एक वर्ष से एक दूसरे के संपर्क में थे। तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन वे अपने परिवार की इजाजत के बाद ही रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने अपने-अपने परिवारों को विवाह के लिए संकेत दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनका परिवार राजी हो तो वह शादी के लिए तैयार हैं। इसके बाद ही रिश्ता आगे बढ़ा।

Post a Comment

Tags

From around the web