19 रन बनाते ही MS Dhoni रच देंगे इतिहास, सुरेश रैना का रिकॉर्ड हो जाएगा चकनाचूर

19 रन बनाते ही MS Dhoni रच देंगे इतिहास, सुरेश रैना का रिकॉर्ड हो जाएगा चकनाचूर

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के सबसे महान कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वह मैदान पर शांति और गंभीरता से निर्णय लेने के लिए प्रसिद्ध हैं। कप्तानी के अलावा धोनी एक बेहतरीन फिनिशर भी हैं। अब वह आईपीएल 2025 में एक बार फिर चमकने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में सिर्फ 19 रन बनाकर धोनी आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रैना का रिकॉर्ड तोड़ने का है बड़ा मौका
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए 234 आईपीएल मैचों में कुल 4669 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं। अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करने आते हैं तो 19 रन बनाकर वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। रैना ने आईपीएल में सीएसके के लिए 4687 रन बनाए हैं।

आईपीएल में सीएसके के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:
सुरेश रैना - 4687 रन
महेंद्र सिंह धोनी - 4669 रन
फाफ डु प्लेसिस - 2721 रन
ऋतुराज गायकवाड़ - 2380 रन
अंबाती रायडू - 1932 रन
धोनी टी-20 क्रिकेट के महारथी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी मैच के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने और विकेटों के बीच तेजी से दौड़ने के लिए जाने जाते हैं। अब वह 43 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वह आईपीएल खेलने के लिए फिट और तैयार हैं। हो सकता है कि इस सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में खेलें। धोनी टी-20 क्रिकेट के महारथी हैं और कुछ ही गेंदों से मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।

Post a Comment

Tags

From around the web