IPL 2021: Faf du Plessis ने Ambati Rayudu के जन्मदिन पर उनकी उम्र को लेकर उड़ाया मजाक, देखें मजेदार VIDEO

IPL 2021: Faf du Plessis ने Ambati Rayudu के जन्मदिन पर उनकी उम्र को लेकर उड़ाया मजाक, देखें मजेदार VIDEO

स्पोर्टस डेस्क, जयपुर।।चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायडू का आज जन्मदिन है। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मैच में ही ये खिलाड़ी चोटिल हो गया था। हालांकि, अब वह ठीक हैं और बैंगलोर के खिलाफ अगले मैच में वो टीम का हिस्सा बन सकते हैं। रायडू के जन्मदिन के मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चेन्नई के खिलाड़ी रायडू को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे मजेदार ढ़ंग से फाफ डु प्लेसिस ने रायडू को बधाई दी है। 

वीडियो में फाफ डु प्लेसिस ने रायडू के उम्र को लेकर जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने उनको 43 साल का बताया। ये सुनकर वहां खड़े सभी लोग खूब हंसने लगे। वहीं, ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज के शरीर में केक लगाने की बात कही। बता दें, आईपीएल में रायडू चेन्नई से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। उन्होंने मुंबई के लिए कई कमाल की पारियां खेली हैं।

टीम इंडिया के लिए भी इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 55 वन-डे मैच खेलकर 47 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। इस शानदार रिकॉर्ड के बाद भी इस खिलाड़ी को 2019 के विश्व कप में टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह विजय शंकर को मौका दिया गया था। शंकर को सेलेकटर्स ने 3 डी खिलाड़ी बताया था। जिसके बाद रायडू इस फैसले से काफी गुस्सा हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- मैंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3D ग्लास का एक नया सेट ऑर्डर किया है। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था।विश्व कप खत्म होने के कुछ दिन बाद रायडू ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। लेकिन उन्होंने फिर अपने फैसले को बदल दिया। 

Post a Comment

From around the web