DC vs MI, Highlights: मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजय अभियान, हार्दिक पंड्या ने लगाई किले में सेंध
 

v

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। मैच में टॉस हारने के बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार लगातार पांच मैच जीतने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का अभियान थम गया है। और मुंबई की टीम ने इस सीज़न में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली ने अपना पहला विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद करुण नायर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच को लगभग एकतरफा बना दिया था, लेकिन इसके बाद स्पिन गेंदबाजों के दमदार खेल और जबरदस्त फील्डिंग की बदौलत मुंबई इंडियंस ने एक विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के आखिरी तीन विकेट लगातार रन आउट के जरिए लिए।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली ने पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। मैकगर्क को मुंबई के दीपक चाहर ने आउट किया। हालांकि इसके बाद करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने मिलकर दिल्ली की कमान संभाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। इस बीच अभिषेक पोरेल 25 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
पोरेल के आउट होने के बाद एक छोर से करुण नायर का तूफान जारी रहा, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को वापसी का मौका जरूर मिल गया। आरसीबी के खिलाफ मध्यक्रम में दमदार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। राहुल 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 9 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने सिर्फ 1 रन बनाए।

मुंबई की बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने तिलक वर्मा (59), रेयान रिकल्टन (41), सूर्यकुमार यादव (40) और नमन धीर (नाबाद 38) की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रनों का मजबूत स्कोर बनाया।


इस मैच में मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रिकल्टन ने ओपनिंग साझेदारी में पांच ओवर में 47 रन जोड़े। अच्छी शुरुआत के बाद रोहित एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। रोहित ने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। विप्रज निगम ने रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रिकेल्टन ने 25 गेंदों पर 41 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

तिलक का इस सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक
मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इसके अलावा नमन धीर ने मात्र 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 38 रनों की शानदार पारी खेली।


दिल्ली के लिए दोनों कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और विप्रज निगम बेहतरीन साबित हुए और बीच के ओवरों में टीम के लिए विकेट निकाले। कुलदीप ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए जबकि विप्रज ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।

Post a Comment

Tags

From around the web