IPL 2025 Punjab Kings: Vishnu Vinod का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, आय, रिकॉर्ड्स, फैमली और जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। Vishnu Vinod एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में केरल की तरफ से और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1993 को केरल के अलाप्पुझा जिले के चेंगन्नूर के कल्लिसेरी में हुआ था । वे बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के अलावा कभी कभी मध्यम तेज गेंदबाजी भी करते हैं। वे एक आक्रामक सलामी बल्लेबाज के साथ साथ एक अच्छे क्षेत्ररक्षक भी हैं। वे घरेलू मैदान पर छक्का मारने के लिए जाने जाते हैं।
Vishnu Vinod Biography in Hindi (विष्णु विनोद का जीवन परिचय)
नाम | विष्णु विनोद |
जन्म | 2 दिसंबर 1993 |
जन्म स्थान | केरल,भारत |
भूमिका | बल्लेबाज (विकेटकीपर) |
बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ से |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ से मध्यम तेज |
हाइट | 5 फीट 8 इंच |
आईपीएल टीम | बेंगलुरु,दिल्ली,हैदराबाद,मुंबई(2023) |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक (राजनीति) |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
Vishnu Vinod Ipl (विष्णु विनोद आईपीएल)
Vishnu Vinod ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में के एल राहुल के चोटिल होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की तरफ से किया लेकिन उस सीजन में उन्हें मात्र तीन मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने केवल 19 रन बनाए। उनके खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें अगले सीजन में बाहर कर दिया गया।
उसके बाद उन्हें 2018 से 2020 तक किसी भी आईपीएल टीम के लिए नहीं खरीदा गया।
2021 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा जिसमें उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया।
उसके बाद 2023 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया।
Vishnu Vinod Ipl 2023 (विष्णु विनोद आईपीएल 2023)
Vishnu Vinod ने आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार यादव के साथ 65 रन की साझेदारी की थी और मोहम्मद समी की गेंद पर कवर के ऊपर से एक अद्भुत छक्का लगाया था जो की सबको हैरान कर दिया। इन्होंने अपने पूरे आईपीएल कैरियर में कुल मिलाकर 6 मैच खेले हैं जिसमें 2017 में 3 मैच और 2023 में 3 मैच खेलकर कुल 56 रन बनाए हैं। उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन का रहा है। उन्होंने आईपीएल कैरियर में कुल 3 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। इनको अगर खेलने का मौका मिला होता तो शायद आज कुछ अच्छा प्रदर्शन किया होता।
Vishnu Vinod stats (विष्णु विनोद के आंकड़े)
घरेलू क्रिकेट
Vishnu Vinod ने साल 2014 से केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने 3 अप्रैल 2014 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया। टी ट्वेंटी में उन्होंने अभी तक 61 मैचों में 1619 रन बनाए हैं।
उसके बाद उन्होंने 10 नवंबर 2014 को विजय हजारे ट्रॉफी सीज़न में हैदराबाद के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। जिसमें 46 मैचों में 1562 रन बनाए हैं।
फिर उन्होंने 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। जिसमें 23 मैचों में 842 रन बनाए हैं।
Vishnu Vinod Net worth (विष्णु विनोद की कुल संपत्ति)
Vishnu vinod की 2023 में अगर कुल संपत्ति की बात करें तो लगभग $2 मिलियन हैं जो कि भारतीय रुपयों में ₹16 करोड़ होती है। आईपीएल से उनकी इनकम 20 लाख रुपए है और शेष अन्य स्रोत से इनकम है।
vishnu vinod cricket debut
- वनडे अंतर्राष्ट्रीय – अभी तक नहीं खेला
- टी ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय – अभी तक नहीं खेला
- टेस्ट – अभी तक नहीं खेला
vishnu vinod wife, Girlfriend (विष्णु विनोद की गर्लफ्रेंड, पत्नी)
Vishnu Vinod की अभी तक शादी नहीं हुई है और ना ही इनकी कोई गर्ल फ्रेंड है। जैसे हीं कोई जानकारी हमें मिलती है हम आपको इनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी के बारे में जानकारी प्राप्त करवा देंगे।