भारत का क्रिस गेल फैंस ने ट्विटर पर इस खिलाडी की तारीफों के पुल बांधे, दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

वेंकटेश अय्यर को ट्विटर पर कहा गया भारत का क्रिस गेल, फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। केकेआर  ने मुंबई इंडियंस  की टीम को 7 विकेट के अंतर से हराते हुए तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को फेवरेट माना जा रहा था लेकिन केकेआर ने 29 गेंद शेष रहते 156 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर ने प्लेऑफ़ में जाने के लिए काफी गंभीरता दिखाई है।

भारत का क्रिस गेल फैंस ने ट्विटर पर इस खिलाडी की तारीफों के पुल बांधे, दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

इस मैच में वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने केकेआर के लिए धाकड़ प्रदर्शन किया। वेंकटेश अय्यर 30 गेंद में 53 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर गए थे। उनके बाद राहुल त्रिपाठी का बल्ला चला और वह 74 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ भी नाबाद बैटिंग की थी। वहीँ से शुरू करते हुए उन्होंने इस बार कुछ शानदार छक्के भी जड़े। फैन्स ने ट्विटर पर उनकी बैटिंग को लेकर कई प्रतिक्रियाएं दी। कई लोगों ने उन्हें भारत का क्रिस गेल भी कहा। स्पिनरों के खिलाफ वह हेलमेट उतारकर खेलते दिखाई दिए और दर्शकों को यह अंदाज भी काफी पसंद आया। ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में आपको जानना चाहिए।

Post a Comment

From around the web