IPL 2025: क्रुणाल पांड्या की एक गेंद ने दिलाया धोनी को गुस्सा, फिर कैप्टन कूल ने कर दिया बुरा हाल
Mar 29, 2025, 10:44 IST

क्रुणाल ने फेंका चेन्नई का पारी का 20वां ओवर
वो चेन्नई की पारी के 16वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 66 रनों की जरूरत थी, जहां आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने यह ओवर फेंका। इस ओवर में धोनी स्ट्राइक पर थे, जहां क्रुणाल पहली गेंद डॉट फेंकने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद को सभी को चौंकाते हुए बाउंसर फेंक दी। उनकी यह गेंद धोनी भी नहीं समझ आई, क्योंकि आमतौर पर स्पिनर ऐसी गेंद नहीं फेंकते हैं
I don’t get one thing: when MS Dhoni can score runs and hit boundaries, why can't he move a bit higher up in the batting order? He can still bat better than many above him.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) March 28, 2025
pic.twitter.com/goJPQ8akwK
धोनी ने दिखाया रौद्र रूप
उनकी इस गेंद के बाद धोनी का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने अगली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया। धोनी यहीं नहीं रुके और उन्होंने ओवर की चौथी गेंद को भी बाउंड्री के पार पहुंचाया और 2 गेंदों पर 12 रन बटोर लिए। धोनी ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका जड़कर कुल 16 रन बटोरे। इस तरह से धोनी ने 16 गेंदों में 187.50 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
धोनी के नौवें नंबर पर उतरने पर भड़के पठान
मैच में सीएसके के फैंस शायद इस बात से थोड़े निराश थे कि धोनी आर अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने आए। उनके बैटिंग ऑर्डर में नौवें नंबर पर उतरने पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हैरानी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं कभी भी धोनी को नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के पक्ष में नहीं रहूंगा। यह टीम के लिए आदर्श नहीं है।’